HomeUncategorizedUAE के शारजाह में गिरफ्तार हुई अभिनेत्री क्रिसन परेरा रिहा

UAE के शारजाह में गिरफ्तार हुई अभिनेत्री क्रिसन परेरा रिहा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: मादक पदार्थ रखने के आरोप में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह शहर में गिरफ्तार की गईं अभिनेत्री क्रिसन परेरा (Crisan Pereira) (27) को कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रिहा कर दिया है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

UAE के शारजाह में गिरफ्तार हुई अभिनेत्री क्रिसन परेरा रिहा-Actress Krishan Pereira arrested in UAE's Sharjah released

मुंबई की रहने वाली अभिनेत्री को जाल में फंसाया

अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों ने कथित तौर पर मुंबई की रहने वाली अभिनेत्री को जाल में फंसाया था। आरोपियों ने अभिनेत्री को Hollywood की एक Web Series में काम दिलवाने का वादा किया और ‘ऑडिशन’ (Audition) के बहाने शारजाह भेजा, जहां उनके पास से मादक पदार्थ बरामद हुए। परेरा को एक अप्रैल को शारजाह हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि परेरा की गिरफ्तारी के बाद आरोपी रवि बोभते और एंटनी पॉल (Ravi Bobhte and Antony Paul) ने उन्हें छुड़ाने के लिए उनकी मां से कथित तौर पर 80 लाख रुपये की मांग की।

UAE के शारजाह में गिरफ्तार हुई अभिनेत्री क्रिसन परेरा रिहा-Actress Krishan Pereira arrested in UAE's Sharjah released

क्रिसन परेरा को बुधवार रात रिहा कर दिया गया

इसके बाद अभिनेत्री की मां ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया, जिसने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला (Fraud Case) दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने संबंधित अधिकारियों को मामले से संबंधित दस्तावेज भेजे थे जिसके बाद मामले के विवरण की जांच की गई और क्रिसन परेरा को बुधवार रात रिहा कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) के साथ भी आधिकारिक तौर पर बातचीत जारी है। अधिकारी ने बताया कि परेरा एक-दो दिन में मुंबई लौट सकती हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...