Homeक्राइमएक्ट्रेस रिया कुमारी की सरेआम गोली मारकर हत्या

एक्ट्रेस रिया कुमारी की सरेआम गोली मारकर हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता/रांची: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हावड़ा में झारखंड की एक अभिनेत्री रिया कुमारी (Actress Riya Kumari) के साथ लूटपाट का प्रयास किया गया।

लूटपाट में सफल नहीं होने पर अपराधियों ने रिया को गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही रिया की मौत (Death) हो गई।

इस मामले की जानकारी मिलते ही पूरे Jharkhand में शोक का माहौल बन गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तलाश शुरू कर दी है।

एक्ट्रेस रिया कुमारी की सरेआम गोली मारकर हत्या - Actress Riya Kumari shot dead in public

पति ने की बचाने की कोशिश तो बदमाशों ने चलाई गोली

मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री रिया कुमारी अपने फिल्म निर्माता पति प्रकाश कुमार (Prakash Kumar) और दो साल की बेटी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से कोलकाता की ओर जा रही थी।

उसी दौरान अचानक से तीन बदमाश वहां पहुंच गए। जिसके बाद बदमाशों ने रिया के साथ लूटपाट करने की कोशिश की और जब पति ने रिया को बचाने की कोशिश की तो बदमाश रिया को गोली मारकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे रिया कुमारी अपने परिवार के साथ बागनान थाना क्षेत्र में महिष रेखा के पास रुकी थीं।

एक्ट्रेस रिया कुमारी की सरेआम गोली मारकर हत्या - Actress Riya Kumari shot dead in public

मदद की तलाश में 3 किलोमीटर तक भटकते रहे

जानकारी के मुताबिक, पति प्रकाश कुमार अभिनेत्री को कार के पास ले गए और मदद की तलाश में लगभग तीन किलोमीटर तक भटकते रहे।

उन्होंने कुलगछिया पिरताला में हाईवे के किनारे कुछ लोगों को देखा और उन्हें घटना के बारे में बताया। स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और अभिनेत्री को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज (SCC Medical College) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रिया कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...