HomeUncategorizedअडाणी ग्रुप का चेन्नई में पहला डेटा सेंटर शुरू

अडाणी ग्रुप का चेन्नई में पहला डेटा सेंटर शुरू

Published on

spot_img

चेन्नई: Adani Group (अडाणी समूह) ने चेन्नई स्थित अपने विशाल डेटा सेंटर को खोलने की शुक्रवार को घोषणा की। अडाणी एंटरप्राइजेज  (Adani Enterprises) और एजकॉनेक्स के संयुक्त उद्यम अडाणीकॉनेक्स  (Adaniconex Joint Venture of Edgeconex) की ओर से चेन्नई में स्थापित डेटा सेंटर ‘चेन्नई-1 की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई है।

कंपनी ने इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा, पहले चरण में यह परिसर 17 मेगावॉट (IT Capability) की पेशकश करेगा, इस पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर 33 मेगावॉट तक बढ़ाया जाएगा।’’

आईजीबीसी प्लैटिनम रेटिंग वाला डेटा सेंटर स्थित

नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable energy)से संचालित डेटा सेंटर के द्वारा अडाणी समूह (Adani Group)ने तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में कदम रखा है।

अडाणी समूह  (Adani Group) ने बंदरगाह, हवाई अड्डा, सीमेंट, पेट्रोरसायन और तांबा कारोबार के बाद डेटा सेंटर के क्षेत्र में विस्तार की योजना बनाई है। ‘चेन्नई 1 परिसर में तमिलनाडु का पहला पूर्व-प्रमाणित IGBC प्लैटिनम रेटिंग वाला डेटा सेंटर स्थित है।

विश्वसनीय एवं टिकाऊ डिजिटल ढांचे की जरूरत बढ़ी

यह 100 प्रतिशत तक नवीकरणीय ऊर्जा  (Renewable energy) से लैस होगा।कंपनी के बयान के मुताबिक, इस क्षेत्र के सर्वाधिक उन्नत सह-स्थल वाले परिसरों में से एक के तौर पर चेन्नई 1 परिसर सात चरणों वाली सुरक्षा प्रणाली के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अवसंरचना को भौतिक सुरक्षा मुहैया कराएगा।

अडाणीकॉनेक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) जयकुमार जनकराज ने कहा कि भारत में डेटा सृजन एवं उपभोग में जबर्दस्त वृद्धि की संभावना दिख रही है। इससे एक विश्वसनीय एवं टिकाऊ डिजिटल ढांचे की जरूरत बढ़ी है।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...