Latest Newsझारखंडझारखंड में यहां दो समुदायों में तनाव के बाद हिंदू समाज के...

झारखंड में यहां दो समुदायों में तनाव के बाद हिंदू समाज के लोग अपने-अपने घरों को बेचने को विवश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: झारखंड जिले के पचंबा के हटिया रोड (Hatia Road) में पिछले दिनों दो समुदायों के बीच हुई पथराव की वारदात के बाद अभी भी तनाव की स्थिति बरकरार है।

हिंदू समाज (Hindu society) के लोग तो इस इलाकों को ही अब छोड़ने की बात कह रहे हैं। हालात ये है कि कई लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर मकान बेचने का पोस्टर तक लगा दिया है। उनका कहना है कि इस तरह के उपद्रव वे डरे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि लोग घटना और इसके बाद पुलिस की कार्रवाई (Action) से नाराज हैं। इनका कहना है कि बार बार इसी मोहल्ले को निशाना बनाया जा रहा है।

कुछ दिनों पूर्व भी यहीं पर पथराव किया गया था और फिर से इसी मोहल्ले को टारगेट किया गया। इतना ही नहीं पथराव की घटना के बाद निर्दोषों पर कार्रवाई की जा रही है।

पूरे मामले पर एक नजर

रविवार को छेड़खानी के एक मामले को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट और पथराव शुरू हो गया। मामला दो समुदाय का बन गया, लेकिन समय पर पहुंची पुलिस ने पूरी स्थिति पर काबू पाया।

बाद में इस मामले को लेकर FIR दर्ज की गई और कुछ लोगों को जेल भेजा था। जेल भेजने से पहले पचम्बा थाना परिसर में भी हंगामा हुआ था।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...