HomeUncategorizedUP में 17 जगहों पर अग्निपथ का विरोध, अलीगढ़ थाने में आग...

UP में 17 जगहों पर अग्निपथ का विरोध, अलीगढ़ थाने में आग लगाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: सशस्त्र बलों में भर्ती की अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में और तेज हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अलीगढ़ में जट्टारी पुलिस स्टेशन की इमारत और एक पुलिस वाहन में आग लगा दी।

पुलिस के अनुसार, वाराणसी, फिरोजाबाद अमेठी, बलिया, मथुरा, आगरा और कई अन्य क्षेत्रों सहित राज्य भर में 17 स्थानों से विरोध प्रदर्शन की सूचना मिली है।

प्रदर्शनकारी युवकों ने बलिया, फिरोजाबाद और वाराणसी में एक खाली ट्रेन के डिब्बे में आग लगा दी और कुछ अन्य ट्रेनों में तोड़फोड़ की।

नोएडा के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर भी प्रदर्शन की खबरें हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पथराव (Stone Pelting) में चार बसें क्षतिग्रस्त हो गईं।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर भी प्रदर्शन की खबरें

बलिया-वाराणसी मेमू और बलिया-शाहगंज ट्रेनों में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि मथुरा में अभी भी कुछ जगहों पर योजना के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सभी छात्रों और उम्मीदवारों (Candidates) को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमें कुछ खुफिया सूचनाएं भी मिली हैं कि कुछ संगठन इसे और भड़का रहे हैं।

अलीगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने टप्पल के पास रोडवेज बस के टायर में आग लगा दी। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी कुछ घटनाएं हुईं जहां पुलिस ने मौके पर ही लोगों को शांत कराया। ADG ने कहा कि पूरे राज्य में कड़ी निगरानी की जा रही है।

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...