Latest Newsझारखंडमेदिनीनगर के इस विद्यालय में 33 बच्चों के नामांकन पर बनी सहमति

मेदिनीनगर के इस विद्यालय में 33 बच्चों के नामांकन पर बनी सहमति

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत सुआ के समर्थ आवासीय विद्यालय में वर्ष 2021-22 में नए नामांकन हेतु सोमवार को उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक हुई।

बैठक में कुल लक्ष्य 33 के विरुद्ध 33 बच्चों के नामांकन पर सहमति बनी एवं 10 बच्चों को प्रतीक्षा सूची में भी रखा गया।

उपायुक्त ने नामांकन हेतु चिन्हित सभी बच्चों का एडमिशन आगामी एक हफ्ते के भीतर सुनिश्चित करवाने की बात कही। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति नियमित रहे इसके लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को लगातार मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा देने में किसी स्तर से कोई लापरवाही न हो इसे सुनिश्चित करें।

बैठक में उपायुक्त के अलावा जिला शिक्षा अधीक्षक मारिया गोरिया तिर्की, एपीओ अशोक कुमार रजक, सदर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रेम प्रकाश पांडेय, पांकी विधायक प्रतिनिधि प्रकाश कुमार, विद्यालय के वार्डन मनोज मेहता व चतरा संसद प्रतिनिधि ललित मेहता उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...