झारखंड के दो जिलों में एयरपोर्ट बनकर तैयार, जल्द ही शुरू होगी हवाई सेवा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के दो जिलों बोकारो और दुमका में जल्द ही हवाई सेवा शुरू होगी। बोकारो और दुमका एयरपोर्ट के निर्माण (Construction of Bokaro and Dumka Airport) का काम पूरा हो गया है।

बोकारो एयरपोर्ट में विमान के आवागमन को लेकर बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन (Bokaro Steel Plant Management) से कहा गया कि वह DGCA से लाइसेंस के लिए आवेदन करें।

दुमका से भी उड़ान शुरू हो जायेगी

साथ ही दुमका एयरपोर्ट (Dumka Airport) से परिचालन के लिए झारखंड सरकार से पत्र लिख कर DGCA से लाइसेंस के लिए आवेदन करने को कहा गया है।

इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक KL Agarwal ने बताया कि बोकारो के साथ दुमका से भी उड़ान शुरू हो जायेगी। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) प्रयासरत है।

90 सीटर विमान की आवागमन की सुविधा होगी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Aviation) की ओर से भी इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुआ है। देश में अन्य जगहों के साथ बोकारो और दुमका में परिचालन शुरू करना है।

उन्हाेंने बताया कि बोकारो एयरपोर्ट (Bokaro Airport) पर ATR-72 विमान के आवागमन की सुविधा है जबकि दुमका एयरपोर्ट पर 90 सीटर विमान की आवागमन की सुविधा होगी।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची में बिरसा मुंडा और देवघर में Airport है। बोकारो और दुमका एयरपोर्ट (Bokaro and Dumka Airport) के बाद जमशेदपुर में भी एयरपोर्ट प्रस्तावित है।

Share This Article