अमित शाह से AJSU प्रमुख सुदेश महतो ने राज्य के राजनीतिक हालात पर की चर्चा

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से होटल Radisson Blu में आजसू प्रमुख Sudesh Mahto ने शनिवार को मुलाकात की। दोनों की मुलाकात औपचारिक मुलाकात बतायी जा रही है।

दोनों के बीच राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और लोकसभा चुनाव 2024 में राजग की रणनीति (Strategy) पर चर्चा हुई।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में आजसू सुप्रीमो (AJSU SUPREME) ने कहा कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का कब्जा होगा।

महतो ने कहा…

सिर्फ भाजपा ही पूरी सीटें नहीं जीतेंगी, बल्कि राजग गठबंधन को पूर्ण बहुमत झारखंड में मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में राजग के साथ आजसू पार्टी रहेगी।

महतो ने कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार के खिलाफ राज्य के युवाओं में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है।

Share This Article