Latest Newsझारखंडहेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया: सुदेश महतो

हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया: सुदेश महतो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग/ रांची: AJSU अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahto) ने कहा कि हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया है।

इसके कारण आम लोग लाचार हो गए है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार का काम और विकास के दावे सिर्फ सरकारी खंभों में लटके नजर आते हैं।

इन सबके बीच सरकार कुछ ऐसा एजेंडा सेट करती है जिसमें जनता के बीच भ्रम, संशय और उलझन कायम रहे।

झारखंड के मुद्दे, विचार, विषय और जनभावना से सरकार का कोई वास्ता नहीं है।

यही वजह है कि जनता सरकार से नाखुश और निराश है।

हजारीबाग में आयोजित लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

महतो रविवार को हजारीबाग में आयोजित लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।

इस अवसर पर कांग्रेस के नेता सिद्धार्थ शंकर राय सहित कई नेताओं ने पार्टी का दामन थामा।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने 1932 को लेकर सबसे बड़ा हिमायती होने का दंभ भरती रही लेकिन उनकी गलत नीति की वजह से यह लागू नहीं हो पाया

जिन्होंने कभी पसीना नहीं बहाया वे संभाल रहे सत्ता की बागडोर

AJSU प्रमुख ने कहा कि जिन्होंने कभी पसीना नहीं बहाया वे सत्ता की बागडोर संभाल रहे। जाहिर है वे राज्य का दर्द क्या जानेंगे।

हमें अपने झारखंड को प्रयोग का नहीं उपयोग का और गतिमान बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है।

इस वजह से पढ़ाई का स्तर गिर गया है। गरीब के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं लेकिन गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई नहीं मिलने के चलते उन सभी बच्चों का भविष्य अंधकार में है।

गरीब बच्चों के भविष्य से यह सरकार खिलवाड़ कर रही है।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...