AJSU की बैठक 19 अप्रैल को

इस दौरान राज्य भर में कई कार्यक्रम किया जाना है और कई कार्यक्रम किए भी गए हैं, जिसमें 13 अप्रैल को राज्य के सभी 24 जिलों में आयोजित जिलास्तरीय न्याय मार्च भी शामिल है

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: AJSU प्रमुख सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahto) की अध्यक्षता में बुधवार को रांची के हरमू (Harmu) स्थित केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की बैठक आयोजित की गई है।

बैठक में सभी विधानसभा प्रभारी मौजूद रहेंगे। बैठक की जानकारी देते हुए मंगलवार को AJSU पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि पार्टी अप्रैल माह को सामाजिक न्याय महीना के रुप में मना रही है।

राज्य भर में कई कार्यक्रम किया जाना

इस दौरान राज्य भर में कई कार्यक्रम किया जाना है और कई कार्यक्रम किए भी गए हैं, जिसमें 13 अप्रैल को राज्य के सभी 24 जिलों में आयोजित जिलास्तरीय न्याय मार्च भी शामिल है।

साथ ही राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय मार्च सहित कई अन्य राज्यव्यापी कार्यक्रम होना भी सुनिश्चित है।

Share This Article