HomeUncategorizedआकांक्षा दुबे आत्महत्या : समर सिंह समेत दो के खिलाफ गैर जमानती...

आकांक्षा दुबे आत्महत्या : समर सिंह समेत दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Akanksha Dubey Death Case : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को आत्महत्या (Suicide) के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह (Samar Singh) और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट (NBWA) जारी किया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र (Application) दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस दोनों पर अब इनाम घोषित करने की तैयारी में है।

आकांक्षा दुबे आत्महत्या : समर सिंह समेत दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी- Akanksha Dubey suicide: Non-bailable warrant issued against two including Samar Singh

सारनाथ थाना में 27 मार्च को दर्ज किया गया था मुकदमा

Bhojpuri Actress आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं।

आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह (Sanjay Singh) के खिलाफ सारनाथ थाने में 27 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था।

आकांक्षा दुबे आत्महत्या : समर सिंह समेत दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी- Akanksha Dubey suicide: Non-bailable warrant issued against two including Samar Singh

पुलिस की पांच टीमें लगातार दे रही दबिश

दोनों की तलाश में लगातार दबिश के साथ ही कार्रवाई के क्रम में बुधवार को समर और संजय के खिलाफ कमिश्नरेट की पुलिस ने Look Out नोटिस जारी किया था। ताकि, दोनों देश छोड़ कर भागने न पाएं।

उधर, इस संबंध में गुरुवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन (Ashok Jain) ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post Mortem Report) से स्पष्ट है कि आकांक्षा दुबे ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।

उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

आकांक्षा दुबे आत्महत्या : समर सिंह समेत दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी- Akanksha Dubey suicide: Non-bailable warrant issued against two including Samar Singh

SP नेताओं ने समर सिंह को दिया है संरक्षण- आकांक्षा दुबे की मां का आरोप

भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह (Samarjit Singh) और उसके भाई संजय सिंह को समाजवादी पार्टी (SP) के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए दोनों के खिलाफ पुलिस प्रभावी तरीके से कार्रवाई नहीं कर रही है।

यह आरोप भोजपुरी अभिनेत्री Akanksha Dubey की मां मधु दुबे ने गुरुवार को लगाया। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं के संरक्षण की वजह से ही हमारा मुकदमा सही धाराओं में दर्ज नहीं किया गया।

CM योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से हमारा अनुरोध है कि अपनी देखरेख में निष्पक्ष जांच करा कर हमें न्याय दिलाएं।

आकांक्षा दुबे आत्महत्या : समर सिंह समेत दो के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी- Akanksha Dubey suicide: Non-bailable warrant issued against two including Samar Singh

पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा

आकांक्षा की मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी (Shashank Shekhar Tripathi) ने बृहस्पतिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। मधु दुबे का आरोप है कि आकांक्षा दुबे की मौत के संबंध में उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया।

प्रकरण में पुलिस प्रभावी तरीके से कार्रवाई भी नहीं कर रही है। मधु दुबे ने अदालत से अनुरोध किया है कि उनकी बेटी की मौत से संबंधित मुकदमे की केस डायरी के साथ विवेचक को तलब कर विवेचना का पर्यवेक्षण किया जाए।

मधु दुबे की मांग पर अदालत ने आदेश दिया है कि 10 अप्रैल को प्रार्थना पत्र के संदर्भ में प्रगति आख्या संबंधित थाने द्वारा पेश की जाए।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...