Latest Newsझारखंडबजट में सभी वर्गों का रखा गया है ख्याल: सुप्रियो भट्टाचार्य

बजट में सभी वर्गों का रखा गया है ख्याल: सुप्रियो भट्टाचार्य

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि विधानसभा में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की ओर से पेश किए गये बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार ने बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य को पहले पायदान पर रखा है। बजट में हर क्षेत्र को फोकस किया गया है।

उन्होंने कहा कि बजट के जरिये सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। यह पूरी तरह से पारदर्शी बजट है। उन्होंने कहा कि गुरुजी क्रेडिट कार्ड गरीबों के लिये वरदान साबित होगा। सरकार ने बजट के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी जोर दिया है। उन्होंने बजट को न्यू झारखंड का बजट बताया है।

उन्होंने कहा कि बजट में सरकार ने युवाओं के लिए भी बहुत कुछ लाया है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश राजद के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने वित्त मंत्री द्वारा सदन में पेश किये गये बजट की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, नवजवान, महिलाओं एवं आम जनता को केन्द्र बिन्दु में रख कर पेश किया गया बजट है। विकासोन्मुख बजट मील का पत्थर साबित होगा।

करोना से उबरने के बाद यह झारखंड के जनता के लिए उनके हित में कारगर होने वाला बजट है। इसमें सभी का ख्याल रखा गया है। राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य के योजना के 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाना स्वागत योग्य है। राज्य के लाखों अन्नदाताओं के खुशहाली के लिये बजटीय प्रावधान कबीले तारीफ है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...