Latest Newsझारखंडदेशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ गुमनाम शहीदों की गाथाएं जन-जन...

देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ गुमनाम शहीदों की गाथाएं जन-जन तक पहुंचाना है: राज्यपाल

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि अतीत की घटनाओं से अवगत होकर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों से सबको प्रेरणा लेना चाहिए। इतिहास में वास्तविकता आनी चाहिए, शोधकर्ता अपने शोध में इस दिशा में ध्यान दें।

वे बुधवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी तथा प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव का अर्थ नए विचारों का अमृत है। इसका उद्देश्य देशभर में एक अभियान चलाकर देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों द्वारा दिये गये बलिदान एवं उनके योगदान से सबको अवगत कराना है।देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ गुमनाम शहीदों की गाथाएं जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि जब हम देशवासी पूरी तरह जान जायेंगे कि हमें स्वाधीनता कितनी कठिनाई से मिली, इसके लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को कितना संघर्ष करना पड़ा, कितनी यातनाएं झेलनी पड़ी तो हर देशवासी में राष्ट्रभक्ति की भावना स्वतः ही जागृत हो जायेगी।

वे मातृभूमि से प्रेम की अहमियत को समझ पायेंगे।उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमें यह भी अवसर देता है कि हम अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने इतिहास को और भी गहराई से जानें।इससे सबको पता लगेगा कि भारत माता ने कैसे-कैसे वीरों को जन्म दिया है।

स्वतंत्रता की लड़ाई के लिए बहुत सारे देशवासी शहीद भी हुए, जिनमें कुछ लोग ऐसे थे जिनकी उम्र बहुत कम थी लेकिन अपने वतन को लेकर इतना प्रेम था और देश प्रेम की भावना इतनी प्रबल थी कि बिना किसी भय के ब्रिटिश हुकूमत को कड़ी चुनौती दी और उनका डटकर सामना अपनी आखिरी सांस तक किया। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...