झारखंड में नक्सलियों की एक और बड़ी साजिश नाकाम, IED ब्लास्ट में घायल हुए जवान को रांची लाया गया

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पश्चिम सिंहभूम (Chaibasa ) जिले के टोंटो थाना के रेंगड़ा में नक्सलियों (Maoists) के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान IED ब्लास्ट (IED Blast) में घायल जवान (Injured Jawan) को हेलीकॉप्टर (Helicopter) से रांची लाया गया।

घायल जवान को हेलीकॉप्टर (Helicopter) से रांची लाया गया। वहां से उसे एंबुलेंस (Ambulances) से मेडिका अस्पताल (Hospital) ले जाया गया, जहां जवान का इलाज किया जा रहा है।

घायल जवान का नाम प्रभाकर साहनी बताया जा रहा है।

नक्सलियों को घेरने को लेकर चलाया जा रहा था सर्च ऑपरेशन

उल्लेखनीय है कि रेंगड़ा और बरकेला क्षेत्र से नक्सलियों को घेरने को लेकर सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चलाया जा रहा था, इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए IED ब्लास्ट (IED Blast) में कोबरा के एक जवान के पैर में स्प्लिंटर (splinter) लग गयी।

अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक और बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा बिछाये गये 10 IED बम (Boom) को बरामद कर लिया है।

सुरक्षाबलों ने बम को डिफ्यूज (Diffuse) कर दिया और सर्च अभियान जारी है। नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान अभी जारी है।

Share This Article