HomeUncategorizedसैलाब में भी सियासत, इस तरह भिड़ गए अनुराग ठाकुर और अरविंद...

सैलाब में भी सियासत, इस तरह भिड़ गए अनुराग ठाकुर और अरविंद केजरीव….

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली : Central Minister अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने दिल्ली में बाढ़ के हालात के लिए दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को जिम्मेदार बताते हुए आरोप लगाया है कि वह अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि, “अरविंद केजरीवाल सिर्फ़ भागने की राजनीति करना जानते हैं। जिम्मेदारियों से भागने का उनका पुराना इतिहास रहा है।

इतिहास में उनका लेखा-जोखा एक भगोड़े नेता के रूप में रखा जाएगा।

दिल्ली में धुंध हो तो पंजाब (Punjab) ज़िम्मेदार, स्मॉग (Smog) हो तो बीड़ी पीने वाले व अलाव जलाने वाले मज़दूर-चौकीदार ज़िम्मेदार, अस्पतालों में भीड़ हो तो बिहार वाले ज़िम्मेदार, कोविड में मिस-मैनेजमेंट हो तो UP वाले जिम्मेदार और अब बाढ़ के लिए हरियाणा जिम्मेदार।

Delhi | Arvind Kejriwal calls emergency meeting as Yamuna breaches danger  mark - Telegraph India

कब तक बने रहेंगे बेचारी और बचकानी राजनीति के मास्टरमाइंड केजीरीवाल

आख़िर केजीरीवाल कब तक अपनी जिम्मेदारियां दूसरों के कंधे पर डाल कर बेचारी और बचकानी राजनीति के मास्टरमाइंड बने रहेंगे।

अपने नेताओं को इन्होंने फ़्लड टूरिज़्म (Flood Ttourism) पर लगा रखा है, जिसे जहां देखो घुटने भर पानी में फ़ोटो शूट करा रहा है।

धरातल पर काम करने की बजाय केजरीवाल चिट्ठियां लिखकर शीशमहल में शीर्षासन (Top Seat) कर रहे हैं। दिल्ली का क्या हाल बना कर रख दिया है केजरीवाल एंड कंपनी ने।

इतिहास गवाह है कि जब-जब नॉन सीरियस व्यक्ति सत्ता की कुर्सी पर बैठा है तब-तब अंजाम जनता को भुगतना पड़ा है।”

Anurag Thakur Said Arvind Kejriwal Delhi Flood Himachal Pradesh - दिल्ली  में बाढ़ की चिंता छोड़ चिट्ठियां लिख शीशमहल में शीर्षासन कर रहे केजरीवाल:  अनुराग ठाकुर - News जन ...

पिछले 9 वर्षों में कभी नहीं देखा जिम्मेदारी उठाते

ठाकुर ने आगे बोलते हुए कहा “पिछले 9 वर्षों में हमने कभी उनको जिम्मेदारी उठाते नहीं देखा है। दिल्ली के लोगों की यह हालत किसके कारण है?

मुख्यमंत्री आज सिर्फ अपने घर तक सीमित होकर रह गए हैं। हालत यह है कि जब प्रदूषण की बात आती है तो भी दूसरों पर आरोप मढ़ते हैं।

जब शराब घोटाले (Liquor Scam) की बात आती है तो अपने मंत्री पर कार्रवाई करने के बजाय दूसरों पर आरोप मढ़ते हैं।

आज दिल्ली पूछ रही है कि आखिर केजरीवाल कब अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। केजरीवाल कभी दिल्ली को पेरिस (Paris) बनाने की बात करते थे।

कभी 300 झील बनाने की बात करते थे। आज हर मोहल्ला तालाब में तब्दील हो चुका है। यह स्वयं में केजरीवाल द्वारा राजधानी को खस्ताहाल किए जाने की हालत बयां करता है।”

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान

भारी बारिश के कारण अपने गृह राज्य (Home State) हिमाचल प्रदेश में पैदा हुए हालात का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है।

अब तक लगभग 88 लोगों की दुखद मौत हो चुकी है।

सड़कें व पुल नष्ट व ध्वस्त हो चुके हैं।

लोगों की व्यक्तिगत, निजी संपत्तियों जैसे घर और दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

इन सभी से उबरने में काफी समय लगेगा। सभी राज्यों को लगभग 8 हजार करोड़ रुपये की त्वरित मदद दी गई है।

मैं भी हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के तीन दिवसीय दौरे पर तुरंत निकल रहा हूं।

वहां जाकर आम जनमानस को हुए नुकसान का आकलन करूंगा और उनकी हरसंभव मदद का प्रयास करूंगा।”

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...