Delhi High Court में चार जजों की नियुक्ति

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने दिल्ली हाई कोर्ट के लिए चार जजों की नियुक्ति की है।

इनमें से तीन दिल्ली की निचली अदालतों के न्यायिक अधिकारी हैं। राष्ट्रपति ने साकेत कोर्ट के प्रिंसिपिल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज नीना बंसल कृष्णा, राऊज एवेन्यू कोर्ट के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज सुधीर कुमार जैन, पटियाला हाउस कोर्ट के प्रिंसिपल एंड डिस्ट्रिक्ट जज दिनेश कुमार शर्मा और केंद्रीय विधि सचिव अनूप कुमार मेंहदीरत्ता को दिल्ली हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया है।

अनूप कुमार मेंहदीरत्ता केंद्रीय विधि सचिव होने के पहले निचली अदालतों में जज रह चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 1 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट के जज के रूप में छह नामों की अनुशंसा की थी।

कॉलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति के लिए जिन न्यायिक अधिकारियों के नामों की अनुशंसा की थी उनमें पूनम ए बांबा, नीना बंसल कृष्णा, दिनेश कुमार शर्मा, अनुप कुमार मेंहदीरत्ता, स्वर्णकांता शर्मा और सुधीर कुमार जैन शामिल हैं।

इनमें से दो पूनम ए बांबा और स्वर्णकांता शर्मा को केंद्र सरकार ने नियुक्त नहीं किया है।

Share This Article