झारखंड

झारखंड की तीरंदाजी टीम अर्जुन मुंडा की पहल पर Flight से जाएगी गुजरात

रांची: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) की पहल पर झारखंड (Jharkhand) की तीरंदाजी टीम (Archery Team) हवाई जहाज से गुजरात (Gujrat) जाएगी।

गुजरात में नेशनल गेम्स (National Games) का आयोजन होना है। कुछ दिनों से ट्रेनों के लेट चलने के कारण तीरंदाजी टीम का समय पर गुजरात पहुंचने में होने वाली समस्या को देखते 24 सदस्यीय तीरंदाजी टीम को हवाई जहाज (Aeroplane) से भेजने की व्यवस्था मुंडा के स्तर से की गई है।

सभी तीरंदाजों को किट दिया गया

अब 28 सितम्बर को अहमदाबाद (Ahmedabad) में आठ अक्टूबर तक चलने वाले नेशनल गेम्स में शामिल होने टीम जहाज से रांची (Ranchi) से रवाना होगी।

टीम को भेजने का इंतजाम के साथ ही अर्जुन मुंडा ने झारखंड तीरंदाजी टीम से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, जमशेदपुर (JRD Tata Sports Complex, Jamshedpur) में भेंट की।

सभी तीरंदाजों को किट दिया। अच्छा प्रदर्शन करने को उत्साहवर्धन (Encouragement) भी किया। खिलाड़ियों ने इसे खास पल बताया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker