मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: Actress Malaika Arora (अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा) आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने उन्हें खास अंदाज में ( Birthday Wish) जन्मदिन की बधाई दी है।

मेरी बनी रहना”

अर्जुन कपूर ने अपने (Offical Instagram Account) आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह अपनी लेडी लव (Malaika Arora) मलाइका अरोड़ा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा-“द यिन टू माई यांग, हैप्पी बर्थडे बेबी, जो तुम हो वही रहो, खुश रहो, मेरी बनी रहना”।

रिश्ते को ऑफिशियल साल 2019 में किया था

अर्जुन के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और (Arjun Kapoor )अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है।

अमृता अरोड़ा के साथ नजर आएंगी

दोनों के वर्कफ़्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘कुत्ते’ और ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं। मलाइका अरोड़ा  (The Arora Sister Series) ‘द अरोड़ा सिस्टर्स’ सीरीज में अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।

TAGGED:
Share This Article