खूंटी में अर्जुन मुंडा का आवास आवंटन कार्यक्रम रद्द

उल्लेखनीय है कि जिले के नगर पंचायत क्षेत्र के जमुआदाग में 210 भूमिहीन परिवारों को आवास का सपना दिखाया गया था। सितंबर तक उन्हें आवास देने के वादा किया गया था

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी (Khunti) के MP अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) का लाभुकों के बीच आवास आवंटन कार्यक्रम (Housing Allotment Schedule) रद्द कर दिया गया है।

हालांकि, इस कार्यक्रम की नगर पंचायत ने पूरी तैयारी कर ली थी। अर्जुन मुंडा गुरुवार को 44 लाभुकों को आवास आवंटित करने वाले थे लेकिन आवास बनकर तैयार ही नहीं हुए हैं।

इस संबंध में अर्जुन मुंडा के प्रतिनिधि ने कहा कि आवास बना ही नहीं है और आवंटन (Allocation) की तैयारी कर दी गई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बातचीत करने के कुछ ही देर बाद केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दी गई।

आवास का कार्य पूरा नहीं हो सका

उल्लेखनीय है कि जिले के नगर पंचायत क्षेत्र के जमुआदाग में 210 भूमिहीन परिवारों को आवास का सपना दिखाया गया था। सितंबर तक उन्हें आवास देने के वादा किया गया था।

जमुआदाग में बन रहे PM आवास (शहरी) किफायती आवास परियोजना का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह स्थानीय MLA नीलकंठ सिंह मुंडा (Neelkanth Singh Munda) ने 23 फरवरी, 2022 को किया था लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आवास का कार्य पूरा नहीं हो सका है।

बावजूद इसके नगर पंचायत 44 लाभुकों को आवास आवंटन करने की तैयारी में था।

Share This Article