सड़क हादसे में आर्मी के जवान की गई जान, दी गई अंतिम विदाई

जवान की अंतिम विदाई (Last Farewell) के दौरान भारत माता के जयकारे से इलाका गुंजायमान हो गया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : किस्को थाना (Kisko Police Station) क्षेत्र अंतर्गत होंदगा गांव निवासी आर्मी जवान अशोक साहू की मौत कैमो महुआ टोली में सड़क दुर्घटना (Road Accident) में शनिवार शाम में हो गई थी।

वे असम (Assam) में पदस्थापित थे। जवान का पार्थिव शरीर रविवार को सेना की गाड़ी से तिरंगे (Tricolor) में लपेटकर होंदगा गांव लाया गया। पूरे गांव में मातम पसर गया।

हर किसी की आंखें नम

जवान के पार्थिव शरीर को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जवान की अंतिम विदाई (Last Farewell) के दौरान भारत माता के जयकारे से इलाका गुंजायमान हो गया।

साथ आए सेना के जवानों ने सेना की गाड़ी से उतारने के बाद शव को अपने कंधों पर उठा कर श्मशान घाट तक पहुंचाया।

इस दृश्य को देखकर हर किसी की आंखें नम थीं।

बेटे आयूष ने जवान की चिता को मुखाग्नि दी

जवान की पत्नी ममता देवी, बेटे आयूष साहू और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था, जिन्हें सभी सांत्वना दे रहे थे।

जवान का अंतिम संस्कार होंदगा गांव के नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया। मृतक के बेटे आयूष ने जवान की चिता को मुखाग्नि दी।

आर्मी के जवानों ने राइफलों से सलामी देकर मृतक जवान को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share This Article