अरोज आफताब बनीं Grammy Awards जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लॉस् एजेलिस: म्यूजिक इंडस्ट्री के ऑस्कर माने जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स की विनर लिस्ट सामने आ चुकी है।

बड़े-बड़े दिग्गजों के नामों के बीच पाकिस्तान की गायक अरोज आफताब भी छाई हुई हैं। क्योंकि वह उस देश की पहली ऐसी महिला बन गई हैं, जिन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड जीता है।

उन्हें ‘मोहब्बत’ सॉन्ग में बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस का खिताब दिया गया है। इसकी जानकारी खुद ग्रैमी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है।

ट्विट कर बताया है आरजू आफताब ने ग्रैमी 2022 में मोहब्बत के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस का टाइटल जीता है।

आफताब पाकिस्तान की पहली महिला हैं, जिन्होंने ग्रैमी जीता है और वह बेस्ट न्यू आर्टिस्ट के लिए भी नॉमिनेटेड थीं।

जानकारी के मुताबिक आफताब साल 2005 में अमेरिका गई थीं। उस वक्त वह 9 साल की थीं। वहां उन्होंने बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक’ में संगीत की पढ़ाई की और म्यूजिक प्रोडक्शन और इंजीनियरिंग और जैज कंपोजिशन में डिग्री हासिल की। इ

सके 5 साल बाद यानी 2010 में वह न्यूयॉर्क चली गईं। यहां उन्होंने कम्पोजर के तौर पर काम शुरू किया।

इसके बाद सन 2014 में उन्होंने अपना पहला म्यूजिक एलबम ‘बर्ड अंडर वॉटर’ रिलीज हुआ था और सॉन्ग मोहब्बत ने पूरे अमेरिका में तहलका मचा दिया था।

इतना ही नहीं, इसे इतना पसंद किया गया था कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा जब अपने समर वेकेशन पर गए थे तो एंटरटेनमेंट के लिए अपनी प्लेलिस्ट में इस गाने को शामिल तक कर लिया था।

अवॉर्ड जीतने के बाद अरोज ने कहा मुझे लगता है कि मैं बोहेश हो जाऊंगी। बहुत-बहुत धन्यवाद।

Share This Article