Homeझारखंडझारखंड के कलाकारों का चंडीगढ़ में नाट्य मंचन बिखेरा 'जलवा'

झारखंड के कलाकारों का चंडीगढ़ में नाट्य मंचन बिखेरा ‘जलवा’

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: मासूम आर्ट ग्रुप, पलामू (Masoom Art Group, Palamu) के कलाकारों ने चंडीगढ़ में हरियाणा और पंजाब (Haryana and Punjab) में महर्षि अरविंदो के 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया।

महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन ऑडिटोरियम (Gandhi Institute of Public Administration Auditorium) में आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

चंडीगढ़ (Chandigarh) में महर्षि अरविंदो द्वारा रचित नाटक हरिमोहन का सपना का मंचन किया। इसकी रचना महर्षि ने तब की थी जब उन्हें अंग्रेजों द्वारा कारावास की सजा सुनाई गयी थी और वे जेल में बंद थे।

 संस्था को चंडीगढ़ में नाट्य प्रस्तुति का अवसर मिला था

नाटक के माध्यम से ईश्वर और मनुष्य के बीच के प्रेम और अंतर्द्वंद को दर्शाया गया। यह बताया गया की इस दुनिया में हर रिश्ता, बंधन, कार्य, चाह सभी मोह माया है।

मासूम के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि चंडीगढ़ में नाट्य प्रस्तुति से प्रभावित होकर कोलकाता (Kolkata) में भी इसी नाटक की प्रस्तुति को लेकर आमंत्रण मिला है।

आने वाले दिनों में कोलकाता सहित देश के कई बड़े शहरों में मासूम के द्वारा हरिमोहन का सपना नाटक की प्रस्तुति दी जाएग।

पांडेय ने बताया की रांची के अरविंदो सोसाइटी (Aurobindo Society) के हेहल शाखा के अलोक तुलस्यान के माध्यम से संस्था को चंडीगढ़ में नाट्य प्रस्तुति का अवसर मिला था।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...