Latest NewsUncategorizedअसम पुलिस ने कांग्रेस समर्थित विधायक जिग्नेश मेवाणी को गुजरात से किया...

असम पुलिस ने कांग्रेस समर्थित विधायक जिग्नेश मेवाणी को गुजरात से किया गिरफ्तार, गुवाहाटी लाने की तैयारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुवाहाटी: कोकराझार पुलिस ने गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी को गिरफ्तार किया है।

मेवाणी को कोकराझार पुलिस ने असम में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में बीती रात 11.30 बजे गुजरात के पालनपुर सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया।

विधायक को गुरुवार को असम लाने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है। कोकराझार पुलिस ने विधायक की गिरफ्तारी का कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है।

हालांकि माना जा रहा है कि विधायक को कुछ दिन पहले ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मेवाणी के विरूद्ध अनूप कुमार डे नामक व्यक्ति ने कोकराझार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

इसको लेकर संभवतः गुरुवार को एपीसीसी अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रही है

कोकराझार पुलिस ने विधायक मेवाणी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की 504, 506, 120 (बी), 153 (ए), 295 (ए) सहित कई अन्य धाराओं के तहत कथित तौर पर प्राथमिकी दर्ज किया है।

विधायक मेवाणी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नाथुराम गोडसे को लेकर कई ट्वीट किए थे। इसके बाद कोकराझार जिला के भवानीपुर के रहने वाले अनूप कुमार डे नामक एक व्यक्ति ने मेवाणी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

उक्त प्राथमिकी के आधार पर कोराझार पुलिस ने मामला दर्ज कर बीती रात मेवाणी को गिरफ्तार कर लिया।

जिग्नेश मेवाणी वकील होने के साथ मानवाधिकार कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने 2017 में गुजरात विधानसभा के वडगाम निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। वह राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के संयोजक के पद पर भी हैं।

मेवाणी की गिरफ्तारी का असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने विरोध किया है। इसको लेकर संभवतः गुरुवार को एपीसीसी अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रही है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...