Assembly Elections 2022 : चार राज्यों में भाजपा की बढ़त, पंजाब में ‘झाडू’ की रफ्तार तेज

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव परिणामों के लिए चल रही मतगणना में शुरुआती दो घंटे की गिनती में जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चार राज्यों में और आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में आगे चल रही है। वहीं, कई दलों के दिग्गज नेता अबतक के रुझान में पीछे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथु और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों चमकौर साहिब और भदौर से पीछे चल रहे हैं।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, शिरोमणि अकाली दल के शीर्ष नेता प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, उत्तराखंड में कांग्रेस से शीर्ष नेता हरीश रावत भी अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।

वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी-अपनी सीटों पर अबतक आये रुझानों में पीछे चल रहे हैं।

Share This Article