पलामू में यहां 18 साल से विद्यालय नहीं आए सहायक शिक्षक, DC ने किया बर्खास्त

साथ ही उनके द्वारा रांची में वकालत का कार्य किये जाने की पुष्टि भी हुई, जिसके पश्चात उपायुक्त ने सहायक शिक्षक बिनोद प्रजापति को सेवा मुक्त करने का आदेश दिया

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: उपायुक्त सह अध्यक्ष शिक्षा स्थापना समिति आंजनेयुलु दोड्डे (Anjaneyulu Dodde) ने सोमवार को जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक की।

बैठक में मेदिनीनगर (Medininagar) के बंगाली कन्या मध्य विद्यालय में पदस्थापित सहायक शिक्षक बिनोद प्रजापति को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया।

इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक सह सचिव शिक्षा स्थापना समिति को सारी कागजी प्रक्रियाओं को त्वरित गति से निष्पादन करने की बात कही।

2005 से नहीं आए थे विद्यालय

दरअसल,सहायक शिक्षक बिनोद प्रजापति के पिछले 18 वर्ष से अनुपस्थित रहने के संबंध में उपायुक्त को विभिन्न माध्यमों से लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद उपायुक्त ने पूरे मामले की जांच करवाई।

जांच में पाया गया कि बिनोद प्रजापति 2005 से विद्यालय आये ही नहीं है।

साथ ही उनके द्वारा रांची में वकालत का कार्य किये जाने की पुष्टि भी हुई, जिसके पश्चात उपायुक्त ने सहायक शिक्षक बिनोद प्रजापति को सेवा मुक्त करने का आदेश दिया।

TAGGED:
Share This Article