HomeUncategorizedअतीक की छोटी बहन आयशा ने UP के मंत्री पर लगाया आरोप

अतीक की छोटी बहन आयशा ने UP के मंत्री पर लगाया आरोप

Published on

spot_img

प्रयागराज: जेल में बंद Mafia Don अतीक अहमद (Ateek Ahmed) की छोटी बहन आयशा नूरी (Ayesha Noori) ने राज्य के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Nand Gopal Gupta Nandi), उनकी पत्नी और प्रयागराज (Prayagraj) की मेयर अभिलाषा गुप्ता पर उनके भाई और अतीक अहमद को उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

आयशा और उनके परिवार की दो अन्य महिलाओं ने Reporters से कहा, नंदी ने अतीक से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे और वह राशि वापस करने के मूड में नहीं हैं।

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) के बहुजन समाज पार्टी (BSP) में शामिल होने और मेयर का चुनाव (Election) लड़ने की घोषणा के बाद कैबिनेट मंत्री और उनकी पत्नी परेशान हैं, इसीलिए उन्होंने अतीक और परिवार के खिलाफ साजिश रची।

अतीक की छोटी बहन आयशा ने यूपी के मंत्री पर लगाया आरोप- Atiq's younger sister Ayesha accuses UP minister

STF को भी अतीक और अशरफ को निशाना बनाने का फायदा मिला

नूरी ने आरोप लगाया कि STF और पुलिस के शीर्ष अधिकारी फर्जी मुठभेड़ (Fake Encounter) में अतीक और अशरफ को मारने की धमकी दे रहे हैं और पूछताछ के बहाने परिवार के सभी सदस्यों को प्रताड़ित (Harassed) किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, जब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विधानसभा सत्र के दौरान CM को चुनौती दी, तो उन्होंने कहा मिट्टी में मिला दूंगा। इससे पुलिस के साथ-साथ STF को भी अतीक और अशरफ को निशाना बनाने का फायदा मिला।

उन्होंने राज्य सरकार से अतीक और अशरफ सहित अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

अतीक की छोटी बहन आयशा ने यूपी के मंत्री पर लगाया आरोप- Atiq's younger sister Ayesha accuses UP minister

इन बातों को मेयर के चुनाव से जोड़ना हास्यास्पद : नंदी

इस बीच, नंदी ने एक Tweet में कहा कि मामले की जांच सही दिशा में जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निराधार आरोप लगाने के निर्थक प्रयास (Fruitless Effort) कर रहे हैं, जो असत्य और बकवास है।

उन्होंने कहा, इन बातों को मेयर के चुनाव से जोड़ना हास्यास्पद है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...