दिनेश गोप को ATS दो दिन के रिमांड पर लेगी

चार माह पूर्व उसने एक ठेकेदार से लेवी की मांग थी, उसी के संबंध में पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: PLFI सु्प्रीमो दिनेश गोप (Dinesh Gope) को आंतकवाद निरोधी दस्ता (ATS) 14-15 जून दो दिन के रिमांड पर लेगी।

इस संबंध में ATS की ओर से विशेष न्यायाधीश की अदालत में आवेदन दिया गया था।

उस आवेदन पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दिनेश गोप को दो दिन के रिमांड पर दिया। 14 जून को दिनेश गोप को जेल से ATS ले जायेगी।

चार माह पूर्व उसने एक ठेकेदार से लेवी की मांग थी, उसी के संबंध में पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है।

इसके पूर्व NIA उसे दो बार रिमांड पर ले चुकी

इधर दिनेश गोप को मंगलवार को VC से अदालत में पेश किया गया। उल्लेखनीय है कि PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को NIA ने 21 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर विमान से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया था।

दिनेश गोप के खिलाफ झारखंड, बिहार और ओड़िसा में हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और PLFI के लिए धन जुटाने से संबंधित 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

झारखंड पुलिस ने दिनेश गोप पर 25 लाख और NIA की ओर से पांच लाख कुल 30 लाख इनाम घोषित था। NIA ने 22 मई को दिनेश गोप को कोर्ट में पेश किया था। इसके पूर्व NIA उसे दो बार रिमांड पर ले चुकी है।

TAGGED:
Share This Article