Latest Newsविदेशबांग्लादेश में हिंदुओं के घरों पर हमला, मंदिर में पथराव

बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों पर हमला, मंदिर में पथराव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ढाका: पड़ोसी देश बांग्लादेश (Bangladesh) में कट्टरपंथी लगातार अल्पसंख्यक समुदाय हिंदुओं को चुन-चुन कर निशाना बना रहे हैं।

फेसबुक पर एक पोस्ट से भड़के कट्टरपंथियों ने शुक्रवार शाम नराइल के लोहागरा इलाके में हिंदुओं के घरों पर हमले किए और दिगोलिया गांव में एक हिंदू के घर को फूंक दिया।

इस दौरान एक हिंदू मंदिर (Hindu temple) में पथराव किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं।

पुलिस का कहना है कि आकाश साहा और उसके पिता पर पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) को लेकर कथित पोस्ट करने का आरोप है। इन लोगों के घर को भी जलाया गया है।

200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने तोड़फोड़ और लूटपाट की

आकाश और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाके में अभी भी तनाव है। कट्टरपंथियों के तांडव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। पिछले महीने 18 जून को नराइल के एक कॉलेज में हिंदू प्रिंसिपल पर हमला किया गया था।

उन्हें इस दौरान जूतों की माला पहनने को मजबूर किया गया। इससे पहले मार्च में ढाका में इस्कान मंदिर पर हमला किया गया था।

यह मंदिर ढाका के वारी में 222 लाल मोहन साहा स्ट्रीट (Mohan Saha Street) में है। इसे इस्कॉन राधाकांता मंदिर के नाम से पुकारा जाता है। हाजी सैफुल्लाह की अगुआई में 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने तोड़फोड़ और लूटपाट की थी।

इस दौरान 20 घर जलकर हो गए थे राख

पिछले साल अगस्त में खुलना जिले में 50 से ज्यादा हिंदू घरों पर हमला और चार मंदिरों में तोड़फोड़ की गई थी। देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया था।

इस हमले का आरोप कट्टरपंथी संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम पर लगा था। इस संगठन के तार पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हुए हैं।

मार्च 2021 में रंगपुर जिले के पीरगंज उपजिला में एक सोशल मीडिया पोस्ट (Social media post) को लेकर कुछ लोगों ने हिंदू समुदाय के घरों में आग लगा दी। इस दौरान 20 घर जलकर राख हो गए थे।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...