गुमला में चाची की टांगी से मारकर की हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: रायडीह थाना क्षेत्रांतर्गत कोबीटोली कन्हरटोली गांव में जमीन विवाद को लेकर निर्दोष कुजूर (25) ने अपनी चाची बिनको कुजूर (48) की टांगी से काट कर हत्या (MURDER) कर दी।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात गांव में बुढ़ी करम का पर्व मनाया जा रहा था। इस दौरान हड़िया (दारू) पिलाने के बहाने निर्दोष कुजूर अपनी चाची बिनको कुजूर को अपने घर ले गया।

वहां हड़िया पिलाया । इस क्रम में वर्षो से चल रही जमीन विवाद पर दोनों में बहस होने लगी। निर्दोष कुजूर ने टांगी से बिनको कुजूर के सिर पर वार कर दिया । इससे उसकी मौके पर ही मौत (DEATH) हो गयी।

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी

सोमवार को इसकी सूचना रायडीह पुलिस को मिली। थाना प्रभारी अमित कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर वस्तुस्थिती की जानकारी ली।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया । वहीं आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी (RAID) कर रही है।

Share This Article