टाटा-रांची रोड में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (Tata-Ranchi National Highway) 33 पर चांडिल थाना अंतर्गत घोड़ानेगी चौक के पास शनिवार की दोपहर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार दो बुजुर्ग महिलाएं घायल हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिलाओं को एंबुलेंस से तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल (Sub-Divisional Hospital Chandil) पहुंचाया गया।

ऑटो में कुल तीन महिलाएं सवार थी। इस दुर्घटना में एक महिला सुरक्षित है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों महिला पश्चिम बंगाल के बलरामपुर के डिपूटांड (Deputand) के रहने वाली है।

चांडिल गोलचक्कर से चौका जा रही थी ऑटो

मिली जानकारी के अनुसार तीनों अपने संबंधी इचागढ़ थाना क्षेत्र के मैसड़ा निवासी घनेश्याम गोप के घर जा रही थी, इसी क्रम में दुर्घटना घटी। बताया जा रहा है कि चांडिल गोलचक्कर से चौका जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।

घायल महिला गया गोप व जगतमानी गोप को गहरा जख्म लगा है। सड़क दुर्घटना (Road Accident) की सूचना पाकर भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी आकाश महतो घटनास्थल पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दिया।

उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए Ambulances से अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल भेजवाया।

TAGGED:
Share This Article