लव जिहाद पर अमर्त्य सेन की टिप्पणी की बाबुल ने की निन्दा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: लव जिहाद को लेकर नोबेल विजेता प्रोफेसर अमर्त्य सेन की टिप्पणी की केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री और आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने निंदा की है।

उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी की भाषा में अमर्त्य सेन बात कर रहे हैं।

सुप्रियो ने कहा कि अमर्त्य सेन वामपंथी राजनीति करते हैं। इसमें कोई दोष नहीं है। वह गुणी व्यक्ति हैं।

यह भी सच है और देश का गौरव भी हैं लेकिन ममता बनर्जी की राजनीति के साथ उन्होंने खुद को जोड़ लिया है और ममता की ही भाषा में बात कर रहे हैं। अगर इससे बचेंगे तो अच्छा होगा।

उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला है।सम्मान के अनुरूप आचरण करना चाहिए। लव जिहाद को लेकर उन्होंने जो कुछ भी कहा है, उसकी कोई जरूरत नहीं थी।

बाबुल सुप्रियो के इस बयान की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि अमर्त्य सेन जैसे नोबेल विजेता के संबंध में भाजपा नेता जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, वह दुखद है।

लव जिहाद पर अमर्त्य सेन ने अपनी राय रखी है। इस पर उन्हें टारगेट करना ठीक नहीं है।

Share This Article