बाबूलाल मरांडी ने की मतदाताओं से पहले मतदान फिर जलपान की अपील
हेमंत सरकार को सबक सिखाए मांडर की जनता : बाबूलाल मरांडी
रांची: भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मांडर विधानसभा क्षेत्र की जनता से उप चुनाव में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को सबक सिखाने का आह्वान किया।
वे बुधवार को मांडर के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान और चौपाल को संबोधित कर रहे थे।
मरांडी ने मतदाताओं को पहले मतदान (Vote) फिर जलपान की अपील की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में निवर्तमान विधायक की सदस्यता चली गई।
सरकार करती है भ्रष्टाचार राजनीति
कांग्रेस, झामुमो और राजद पैसे और परिवार के लिए राजनीति करती है। ऐसे दलों को इस चुनाव में सबक सिखाना है।
मरांडी ने कहा कि ढाई वर्ष में झारखंड (Jharkhand) में विकास का कार्य नहीं हुआ। मुख्यमंत्री अपने एवं अपने परिवार के नाम पर सत्ता का दुरुपयोग कर खदान पट्टा ले रहे हैं।
उद्योग के नाम पर पत्नी और साली के नाम पर जमीन खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा जो सरकार पैसे परिवार और भ्रष्टाचार (Corruption) के लिए राजनीति करती है वह लोकतंत्र के लिए घातक है।