Latest Newsझारखंडमॉडल मानवी यौन शोषण मामले में आरोपी तनवीर की जमानत याचिका खारिज

मॉडल मानवी यौन शोषण मामले में आरोपी तनवीर की जमानत याचिका खारिज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह की अदालत में बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) की युवती मानवी (Manvi) से मॉडलिंग (Modeling) के नाम पर यौन शोषण (Sexual Exploitation) करने और लव जिहाद के आरोपित यश मॉडलिंग एजेंसी (Yash Modeling Agency) के संचालक तनवीर अख्तर उर्फ मोहम्मद लैक खान को जमानत देने से इनकार कर दिया है।

तनवीर को 14 जून को बिहार से किया गिरफ्तार

मामले में तनवीर ने अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। इसपर अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई।

इस केस से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने तनवीर की जमानत याचिका खारिज कर दी ।

उल्लेखनीय है कि रांची पुलिस (Ranchi Police) ने तनवीर को 14 जून को बिहार के अररिया से गिरफ्तार किया था।

इस मामले में रांची पुलिस ने मॉडल का 8 जून को कोर्ट में 164 का बयान दर्ज और मेडिकल टेस्ट (Medical Test) कराया था।

क्या है मामला ?

बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली एक युवती ने मॉडलिंग के नाम पर रांची के तनवीर पर यौन शोषण करने और जबरन धर्म परिवर्तन (Religion Change) कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

तनवीर रांची में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता था। युवती यहां मॉडलिंग सीखने आयी थी। इसके बाद से उसका संपर्क तनवीर से बढ़ा था।

युवती ने मुंबई के वर्सोवा में मामला दर्ज कराया था। बाद में यह मामला रांची के गोंदा थाना को भेज दिया गया था।

गोंदा थाना में इस संबंध में कांड संख्या 57/2023 दर्ज किया गया है।

मामले में रांची पुलिस मुंबई जाकर मॉडल का बयान और प्रताड़ित किए गए वीडियो फुटेज लेकर आई थी।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...