HomeUncategorizedBalasore Train Accident : बिहार के 7 की मौत, 22 घायल, 27...

Balasore Train Accident : बिहार के 7 की मौत, 22 घायल, 27 लापता

spot_img

भुवनेश्वर/पटना: Odisha में हुए ट्रेन हादसे (Train Accident) में बिहार के 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें उत्तर बिहार के 5, जमुई के दो लोग शामिल हैं।

नवादा के लिए दो लोगों की मौत की चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसें में 27 लापता बताये जाते हैं। जबकि 38 लोग जख्मी हुए हैं।

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के 6 लोग लापता

उत्तर बिहार के जिन 5 लोगों की मौत हुई हैँ, उनमें मधुबनी के तीन, पूर्वी चंपारण के एक और मुजफ्फरपुर के एक व्यक्ति शामिल हैं। हादसे में 22 लोग घायल हो गए हैं।

इनमें नौ लोग मधुबनी के, 11 लोग पूर्वी चंपारण के और दो मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) के रहनेवाले हैं। हादसे में 14 लापता बताये जा रहे हैं।

इनमें मधुबनी के बासोपट्टी के छह लोग शामिल हैं। गुरुवार को चेन्नई निकले सभी लोगों के मोबाइल बंद हैं।

परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। पश्चिमी चंपारण के शनिचरी के ओझा बरवां गांव के 2 राजमिस्तिरी भी हादसे के बाद से गायब हैं।

वहीं, मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के 6 लोग लापता हैं।

Balasore Train Accident : बिहार के 7 की मौत, 22 घायल, 27 लापता Balasore Train Accident: 7 killed, 22 injured, 27 missing from Bihar

बेगूसराय के 5 मजदूर हादसे में जख्मी

जमुई (Jamui) के जिन दो युवकों की मौत हुई है, उनके एक चकाई थाना क्षेत्र के महेशापत्थर गांव के निवासी राम किस्कू (22) तो दूसरा बरहट थाना क्षेत्र के पांडो निवासी रणवीर कुमार शामिल हैं।

इस हादसे में वहां के 10 लोग घायल हो गये और 12 लापता हैं। मृतक एवं घायलों के परिजन शनिवार की सुबह बालासोर के लिए रवाना हो गये।

वहीं, नवादा के रोह के दो युवकों की मौत की खबर है, जबकि छह अन्य जख्मी हैं। बेगूसराय के भी 5 मजदूर हादसे में जख्मी हुए हैं। वहीं शेखपुरा का 1 युवक लापता बताया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

खंडोली डैम में JLKM नेताओं की जल समाधि की कोशिश, पुलिस ने बचाया

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में खंडोली डैम को भू-माफियाओं और कथित अवैध...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से टाटा स्टील के संजय मोहन श्रीवास्तव ने की शिष्टाचार मुलाकात

Jharkhand News: रांची में कांके रोड स्थित CM आवास में हुई बैठक, औद्योगिक सहयोग...

रांची में दहेज के लिए तीन तलाक, महिला ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Jharkhand News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला...

नामकुम में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू गड़के गांव में रविवार को...

खबरें और भी हैं...