देश में 28-29 मार्च को बैंकों की हड़ताल, SBI ग्राहकों को ब्रांच और ATM से पैसे निकालने में होगी मुश्किल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: सरकारी बैंकों के निजीकरण की योजना के खिलाफ देश में 28-29 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया जा रहा है। इन हड़तालों के वजह से बैंकों का कामकाज प्रभावित हो जाता है।

हालांकि SBI बैंक के कई कर्मचारी यूनियन भी इस बंदी में शामिल हैं। जिसकी जानकारी SBI बैंक ने खुद अपने ग्राहकों को दी है।

ATM की सर्विस भी ठप

इन हड़तालों के वजह से ATM की सर्विस भी ठप हो सकती है। यानी ग्राहकों को ATM खाली मिल सकते हैं और उन्हें पैसों की किल्लत की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आप भी SBI बैंक के ग्राहक हैं तो आज ही पैसे निकाल लें ताकि कैश की दिक्कत से ना जूझना पडे़।

SBI ने दी गई जानकारी

SBI ने रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बताया है, “भारत बंद को देखते हुए हमने वो तमाम कोशिशें की हैं ताकि ब्रांच में काम सही ढंग से हो सके और ग्राहकों को किसी तरह की समस्या ना आए लेकिन इसके बावजूद आशंका है कि हड़ताल की वजह से कामकाज पर कुछ हद तक असर पड़ सकता है।”

देशव्यापी हड़ताल

SBI, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने बताया है कि ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयीज एसोसिएशन (AIBEA), बैंक एंप्लॉयीज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) ने देशव्यापी हड़ताल का नोटिस दिया है। हालांकि SBI ने अभी ये नहीं बताया है कि दो दिनों की हड़ताल से उसे कितना नुकसान होगा।

बैंकों के निजीकरण

बैंकों के कर्मचारी सरकारी बैंकों के निजीकरण की योजना के खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं। इसके साथ ही बैंकिंग लॉ अमेंडमेंट बिल 2021 के खिलाफ भी बैंक कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं।

पिछले साल बैंक यूनियंस ने कहा था कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने सरकारी बैंकों के निजीकरण के खिलाफ हड़ताल करने का फैसला किया था।

Share This Article