Latest Newsझारखंडझारखंड में 25 जून से तीन दिन के लिए बंद रहेंगे बैंक,...

झारखंड में 25 जून से तीन दिन के लिए बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: यदि आपको बैंक (BANK) में जरूरी काम है तो जल्दी निपटा लें। क्योंकि अगले सप्ताह झारखंड के सभी व्यावसायिक बैंक लगातार तीन दिन के लिए बंद होने वाले हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि 27 जून को यूएफबीयू (United Forum of Bank Unions) की ओर से हड़ताल की घोषणा की गई है। ऐसे में इससे पहले 25 जून को महीने का चौथा शनिवार है।

इसके अगले दिन 26 जून को रविवार है। इस तरह 25 से लेकर 27 जून तक बैंकों में कामकाज नहीं हो सकेगा। हालांकि अब ऑनलाइन लेन-देन को बढ़ावा मिलने के बाद से बैंकों में हड़ताल हो या छुट्टी लोगों पर ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है।

बता दें कि बैंक कर्मचारियों 5 दिवसीय बैंकिंग, पेंशन अपडेशन और नई पेंशन योजना रद्द करने की मांग को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। वहीं, इससे पहले बुधवार को अपनी मांगों को लेकर बैंक शाखाओं के समक्ष प्रदर्शन भी करेंगे।

शाखाओं के सामने बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

बेफी के संयुक्त संयोजक एमएल सिंह ने कहा, बुधवार को बैंककर्मियों ने शाखाओं के सामने प्रदर्शन किया।

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (All India Bank Officers Association) के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि हड़ताल के कारण झारखंड में व्यावसायिक बैंकों की 2477 शाखाओं के कामकाज पर असर पड़ेगा।

4 हजार करोड़ का कारोबार होगा प्रभावित

बताया जा रहा है कि बैंककर्मियों की हड़ताल के चलते करीब 4 हजार करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो बैंक कर्मचारी आंदोलन को और तेज करेंगे। बता दें कि बैंकों में आए दिन हड़ताल को देखते हुए ऑनलाइन (online) लेनदेन की व्यवस्था लोगों के लिए काफी कारगर साबित हो रही है। इसके चलते बैंक के बंद होने पर लेन-देन आसानी से हो रहा है।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...