Latest Newsझारखंडबरहरवा टोल प्लाजा मामला : ED के समक्ष पेश नहीं हुए DSP...

बरहरवा टोल प्लाजा मामला : ED के समक्ष पेश नहीं हुए DSP PK मिश्रा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: बरहरवा टोल प्लाजा मामले (Barharwa Toll Plaza Case) में मंत्री आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा (Alamgir Alam and Pankaj Mishra) को 24 घंटे से भी कम वक्त के अंदर क्लीन चिट देने के मामले में ED ने DSP PK मिश्रा को आज 12 दिसंबर को पेश होने को कहा था।

लेकिन आज DSP PK मिश्रा ED कार्यालय नहीं पहुंचे। सूत्रों से म‍िली जानकारी के अनुसार उन्‍होंने ED के समक्ष पेश नहीं होने का न तो कोई कारण बताया है और न ही ED से कोई समय मांगा है।

बता दें ED ने DSP को 6 दिसंबर को ही समन भेजा था और 12 दिसंबर को रांची जोनल ऑफिस (Ranchi Zonal Office) में उपस्थित होने का आदेश दिया था।

क्या है पूरा मामला?

बता दें बरहरवा टोल प्लाजा मामले में व्यवसायी शंभू नंदन (Businessman Shambhu Nandan) ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिकी के 24 घंटे के भीतर ही साहिबगंज पुलिस ने मंत्री आलमगीर आलम और सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को क्लीन चिट दे दी थी।

जांच की निगरानी कर रहे DSP प्रमोद मिश्रा (पीके मिश्रा) ने बिना किसी प्रारंभिक जांच और डिजिटल साक्ष्य के पंकज मिश्रा को क्लीन चिट दे दी थी।

उस वक्त प्रमोद मिश्रा बरहरवा DSP के पद पर तैनात थे। बता दे DSP पीके मिश्रा का नाम द‍िवंगत थानेदार रूपा तिर्की मौत के मामले में भी सामने आया था।

आज रांची ED ऑफिस में जांच अधिकारी और झारखंड पुलिस के एएसआई सरफुद्दीन खान (ASI Sarfuddin Khan) से पूछताछ की गई।

इसमें सरफुद्दीन खान ने बताया कि पंकज मिश्रा और आलमगीर आलम के खिलाफ जांच बंद करने का फैसला उनके वरीय अधिकारियों का था।

वहीं आज ED के समन पर DSP पंकज मिश्रा के पेश ना होने पर ED क्या कार्रवाई करेगी यह अब तक स्पष्ट नहीं है।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...