Uncategorized

Winter में रोजाना नहाना है नुकसानदायक, रोज नहीं नहाने के हैं कई फायदे

गर्म पानी आपके स्किन के Moisture को धो देता है।

सर्दियों (winter) में लोगों का अक्सर नहाने का मन नहीं करता। इसके बाद भी कई लोग नहा लेते हैं।

अगर आप भी ठंड में रोज नहाते हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि सर्दियों में रोज नहाने की बजाय रोज नहीं नहाने के कई फायदे हैं। वहीं रोज नहाने से आपको कई समस्या हो सकती है।

सर्दियों की सुबह जब नहाने की बारी आती है तो कई लोग नहाने के नाम से जी चुराने लगते हैं। ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर है।

पूरी दुनिया के स्किन एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजाना नहाने से हमारी स्किन को नुकसान हो सकता है। जानें, सर्दी में सुबह हर रोज नहाना हमारे लिए क्यों नुकसानदायक है।

Skin Moisture

Winter में रोजाना नहाना है नुकसानदायक, रोज नहीं नहाने के हैं कई फायदे

बता दें कि आप चाहे 10 मिनट नहाएं या फिर 5 मिनट में जल्दी से नहा लें। तब भी आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। बता दें कि लोग सर्दियों में गर्म पानी से नहाते हैं। गर्म पानी आपके स्किन के मॉइस्चर को धो देता है। अगर आप रोज गर्म पानी से नहाते हैं तो आपका नेचुरल मॉइस्चर खोने लगता है। यह आपकी स्किन के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता।

Dryness वाली समस्या

Bathing daily in winter is harmful, there are many benefits of not bathing everyday

वहीं अगर आप रोज नहीं नहाते, तो आपकी स्किन खुद का मॉइस्चर लेवल बनाए रखती है। गर्म पानी और साबुन के उपयोग से स्किन के नैचरल मॉइस्चर में कमी त्वचा से जुड़ी समस्याओं की जड़ बन सकती है। वहीं दो से तीन दिन नहीं नहाने से स्किन को ड्राइनेस से होने वाली समस्याओं से दूरी रहती है।

अगर सर्दियों में गरम पानी से देर तक नहाते हैं तो यह फायदे से ज्यादा आपको नुकसान पहुंचा सकताहै। ऐसा करने से आपकी स्किन ड्राई हो सकती है क्योंकि नैचरल ऑइल्स निकल जाते हैं। ये ऑइल आपको मॉइश्चराइज्ड और सुरक्षित रखते हैं। अगर आपको रोजाना नहाना जरूरी है तो 10 मिनट से ज्यादा देर न नहाएं।

त्वचा से जुड़ी परेशानी

Bathing daily in winter is harmful, there are many benefits of not bathing everyday

बता दें कि लोग बैक्टीरिया को पनपने नहीं देने की वजह से रोज नहाने की कोशिश करते हैं। आपकी स्किन पर बैड और गुड दोनों बैक्टीरिया होते हैं।

अगर आप रोज गर्म पानी से नहाते हैं तो आपकी स्किन के गुड बैक्टीरिया भी मर जाते हैं। यह त्वचा से जुड़ी परेशानी को जन्म दे सकते हैं।आपकी स्किन अच्छे बैक्टीरिया पैदा करती है जो कि इसको हेल्दी रखते हैं और केमिकल्स के टॉक्सिन्स से बचाते हैं।

जॉर्ज वॉशिंग्टन यूनिवर्सिटी (वॉशिंग्टन डीसी, यूएस) के असिस्टेंट प्रफेसर डॉक्टर सी ब्रैंडन मिशेल का कहना है कि नहाने से स्किन के नैचरल ऑइल्स निकल जाते हैं जिससे गुड बैक्टीरिया भी हट जाते हैं।

ये बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को भी सपॉर्ट करते हैं। इसलिए सर्दियों में हमें हफ्ते में दो या तीन दिन ही नहाना चाहिए।  इसलिए आप चाहें तो रोज नहाना अवॉइड कर सकते हैं।

नाखूनों को पहुंचता है नुकसान

How often should you shower in the winter : सर्दी में रोज नहाना पड़ सकता है भारी, नहीं नहाने के हैं ढेरों फायदे - Navbharat Times

रोज गरम पानी से नहाने से आपके नाखूनों को भी नुकसान पहुंचता है। नहाते वक्त आपके नाखून पानी अवशोषित कर लेते हैं फिर सॉफ्ट होकर टूट जाते हैं। इनका नैचरल ऑइल भी निकल जाता है जिससे ये रूखे और कमजोर हो जाते हैं।

रोजाना नहाना जरूरी नहीं

बॉस्टन (अमेरिका) के डर्मैटॉलजिस्ट डॉक्टर रनेला का कहना है कि लोग रोजाना गंदे होने की वजह से नहीं बल्कि समाज के प्रेशर की वजह से नहाते हैं।

कई स्टडीज में यह साबित हो चुका है कि स्किन में खुद को साफ करने की बेहतर क्षमता होती है। अगर आप जिम नहीं जाते या रोजाना पसीना नहीं बहाते, धूल-मिट्टी में नहीं रहते तो आपके लिए रोजाना नहाना जरूरी नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें : कच्चे प्याज की बदबू बनता है एंबेरेसमेंट कारण तो,अपनाये ये टिप्स और खाये प्याज बेफिक्र 

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker