बेगूसराय से मुंबई पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के अनुसार विगत कई महीनों से यह साइबर आरोपी लोगों को झांसा देकर शिकार बना रहा था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेगूसराय: साइबर ठगी के बढ़ते मामलों (Increasing Cases of Cyber Fraud) के बीच मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच टीम ने बेगूसराय जिले के लाखो सहायक थाना क्षेत्र से साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार विगत कई महीनों से यह साइबर आरोपी लोगों को झांसा देकर शिकार बना रहा था।

मुंबई पुलिस की टीम ने उसका कोरोना जांच कराया

फोन कॉल की माध्यम से इसने बड़े पैमाने पर लोगों को झांसा देकर ठगी किया था। इस संबंध में दिए गए आवेदन के आधार पर अनुसंधान करते हुए साइबर पुलिस ने यहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल (Begusarai Sadar Hospital) में मुंबई पुलिस की टीम ने उसका कोरोना जांच कराया। इसके बाद आज मुंबई लेकर चली गई।

Share This Article