तनाव में आकर किशोर ने उठा लिया ऐसा कदम कि घर में मच गया कोहराम…

15 साल के एक किशोर अंजनी तिवारी ने तनाव में आकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही किशोर के घर में कोहराम मच गया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : 15 साल के एक किशोर अंजनी तिवारी ने तनाव में आकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही किशोर के घर में कोहराम मच गया।

मामला जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर सिरमोहन धौड़ा का है। घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

ठेका मजदूर हैं पिता जितेंद्र तिवारी

पड़ोसियों का कहना है कि शुक्रवार की शाम अंजनी तीन दिन बार घर लौटा। मां पूनम देवी ने कारण जानना चाहा, परंतु वह कुछ बताए बगैर अपने कमरे में चला गया व पंखे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

आसपास के लोग बता रहे हैं कि वह नशे का आदी था। पिता जितेंद्र तिवारी ठेका मजदूर हैं। मां पूनम देवी गृहिणी हैं। दो भाइयों में वह बड़ा था। उसके अलावा घर में छोटा भाई रोहित कुमार, बहन चंचल, प्रतिमा हैं।

 

Share This Article