सावधान हो जाइए फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स, अब चुकाना होगा पैसा, Meta ने…

अगर आप फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह जरूर जान लेना चाहिए अब इसके लिए आपको कीमत भी चुकानी पड़ेगी। इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को Meta ने शुल्क आधारित बनाने का फैसला किया है।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Meta’s big decision : अगर आप फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह जरूर जान लेना चाहिए अब इसके लिए आपको कीमत भी चुकानी पड़ेगी। इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को Meta ने शुल्क आधारित बनाने का फैसला किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक मेटा ने यह फैसला फिलहाल यूरोप के लिए लिया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यूरोपियन यूनियन की ओर से विज्ञापन और प्राइवेसी को लेकर लगातार बन रहे दबाव के बीच मेटा ने यह फैसला लिया है।

कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम का पेड वर्जन भारत में भी लॉन्च कर सकती है, हालांकि इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

यूरोपीय यूनियन के देशों में होगी दो तरह की सर्विस

कहा जा रहा है यूरोपियन यूनियन वाले देशों के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम की दो सर्विसेज होंगी, जिनमें से एक पेड होगी और दूसरी फ्री होगी। जो यूजर्स फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेड सर्विस को लेगा उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे।

फ्री वर्जन पहले की तरह ही विज्ञापन के साथ काम करेगा। मेटा ने अभी तक अपने इस फैसले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

कितना करना होगा पे, अभी स्पष्ट नहीं

अभी तक यह भी साफ नहीं है कि पेड वर्जन के लिए यूजर्स से कितने पैसे लिए जाएंगे। इसके अलावा एक ही पेड सर्विस के तहत इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों इस्तेमाल किए जा सकेंगे या फिर दोनों के लिए अलग-अलग प्लान लेने होंगे।

मेटा साल 2019 से ही यूरोपियन यूनियन की जांच का सामना कर रहा है। कंपनी पर लंबे समय से यूजर्स के डाटा को उनकी इजाजत के बिना इकट्ठा करने का आरोप है।

Share This Article