Latest NewsUncategorizedभगवंत मान ने कहा- युवाओं के हित में वापस लें अग्निपथ योजना

भगवंत मान ने कहा- युवाओं के हित में वापस लें अग्निपथ योजना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चंडीगढ़: भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) लागू करने के एनडीए सरकार के फैसले की निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को देश के व्यापक हित में अपने फैसले को वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा, कृषि के बाद यह युवाओं पर एक गंभीर हमला है, जो अनुचित और अवांछनीय है। यह उन पंजाबी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जो सेना में शामिल होकर अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय देश में दयनीय स्थिति को दर्शाता है, क्योंकि सत्ता में पार्टी अपने युवाओं की परवाह किए बिना लापरवाही से देश चला रही है।

पार्टी अपने युवाओं की परवाह किए बिना लापरवाही से देश चला रही

उन्होंने कहा कि इस नासमझ फैसले ने देश में उबाल ला दिया है, क्योंकि देश के युवा केंद्र के इस गैरजिम्मेदाराना कदम के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं।

मान ने कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (AAP) इस कदम का पुरजोर विरोध करती है, जो युवाओं को जीवन भर देश की सेवा करने के अवसर से वंचित करती है।उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार ने पिछले दो साल में एक भी युवा को सेना में नहीं रखा है।

मान ने कहा कि यह भारतीय सेना (Indian Army) का सरासर अपमान है, जिनके पास वीरता, बलिदान और निस्वार्थ सेवा के साथ देश की सेवा करने की गौरवशाली विरासत है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...