Latest NewsUncategorizedभगवंत मान पंजाब में जल्द करेंगे फ्री बिजली योजना का एलान

भगवंत मान पंजाब में जल्द करेंगे फ्री बिजली योजना का एलान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर मुफ्त बिजली योजना पर चर्चा करेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार दोपहर तीन बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पंजाब में जल्दी ही केजरीवाल की पहली गारंटी 300 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान हो सकता है।

आप की ओर से पंजाब में 300 यूनिट बिजली फ्री करने के लिए मिशन मोड में तैयारी चल रही है। इससे पहले सोमवार को मान ने पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी।

केजरीवाल से मुलाकात के बाद भगवंत मान पंजाब में भी 300 यूनिट फ्री बिजली योजना को अमलीजामा पहना सकते हैं।

हालांकि पंजाब में आप सरकार बनने के बाद से ही कांग्रेस आरोप लगा रही है कि सीएम भगवंत मान की सरकार को दिल्ली से कंट्रोल किया जा रहा है।

भगवंत मान पंजाब में भी 300 यूनिट फ्री बिजली

 

कांग्रेस लगातार यह दावा कर रही है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब की सरकार पर नियंत्रण रखे हुए हैं और इसी वजह से सरकार स्वतंत्रता से काम नहीं कर पा रही है।

दरअसल कांग्रेस की पंजाब इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बराड़ ने दावा किया कि सीएम भगवंत मान और विद्युत मंत्री हरभजन की गैरमौजूदगी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बैठक की।

इस बैठक में विद्युत सचिव दलीप कुमार और दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और भी मौजूद थे। ऐसे में एक फिर भगवंत मान दिल्ली पहुंचकर पंजाब सरकार की ओर से लागू की जाने वाली नीतियों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से चर्चा करेंगे। जिसके बाद ही पार्टी की ओर से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...