भूपेश बघेल का विधायकों को The Kashmir Files Movie देखने का आमंत्रण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रायपुर: देश में इन दिनों द कश्मीर फाइल्स फिल्म चचार्ओं में है, सियासी टकराव जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी विधायकों से यह फिल्म देखने का आमंत्रण दिया है। इसके लिए पीवीआर भी बुक कराया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार केा विधानसभा में सभी सदस्यों को आमंत्रित करते हुए कहा, चलो एक साथ जाकर फिल्म देखते हैं। उन्होंने यह आमंत्रण द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने के लिए दिया है।

मुख्यमंत्री द्वारा सभी विधायकगणों और गणमान्य नागरिकों को फिल्म देखने का निमंत्रण भेजते हुए बताया कि राजधानी के मैग्नेटो माल के पीवीआर में आज रात आठ बजे के शो में फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए पूरा हाल बुक किया गया है।

ज्ञात हो कि इन दिनों विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीर फाइल्स काफी चचार्ओं में है। इस फिल्म को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। वहीं कई राज्यों में इस फिल्म को कर मुक्त कर दिया गया है।

Share This Article