Latest Newsबिहारबड़का दावा! बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर दर्ज करेंगे जीत,...

बड़का दावा! बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर दर्ज करेंगे जीत, अमित शाह ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री (Union Home and Cooperation Minister) अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटें भाजपा-राजग BJP-RJD गठबंधन को देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में जनता अराजकता और माफिया राज से त्रस्त है।

लालू-नीतीश की सरकार (Lalu-Nitish’s government) ने फतवा जारी किया था कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी को छुट्टी नहीं होगी। जनता ने उनको ठिकाने लगा दिया।

बिहार फिर से जंगलराज की दिशा में जाने वाला है- अमित शाह

अमित शाह शनिवार दोपहर बिहार में मधुबनी जिले (Madhubani district) के झंझारपुर शहर में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू और नीतीश की सरकार चल रही है। बिहार में गोलीबारी, लूट, अपहरण, पत्रकार-दलितों की हत्या के किस्से बढ़ रहे हैं। ये जो स्वार्थी गठबंधन बना है, वो बिहार को फिर से जंगलराज की दिशा में ले जाने वाला है। लालू सक्रिय और नीतीश निष्क्रिय हो गए हैं। अब आप समझ सकते हैं कि बिहार कैसा चल रहा है।

अमित शाह ने कहा कि आप लोगों ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने कई काम किए। जब हमारा चंद्रयान (chandrayaan) चंद्रमा पर उतरा तो सभी का मन आनंद से भर गया। G-20 में हमारे देश का PM दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष (head of state) के बीच में हथौड़ा लेकर अफ्रीकन यूनियन (African Union) को शामिल करता है। G-20 ने गरीब, युवा, किसान सबके लिए अनेक मौके खोलने का काम किया। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों ने, गठबंधन (alliance) वालों ने इतने साल राम मंदिर नहीं बनवाया। अब जब बन रहा है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। दस साल तक UPA सरकार में लालू यादव रहे। बिहार को सिर्फ दो लाख करोड़ रुपये दिए। मोदी सरकार में बिहार को नौ साल में पांच लाख करोड़ रुपये दिए।

अमित शाह ने कहा…

अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार UPA से डर गए हैं। लालू यादव ने अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार किया और नीतीश उनके साथ जाकर बैठे हैं। नीतीश कुमार UPA के नाम से साथ नहीं आ सकते। इसलिए INDIA के नाम से आ रहे हैं। इस अलायंस के कुछ लोग रामचरितमानस का अपमान कर रहे हैं। जदयू JDU और RJD का मेल तेल और पानी जैसा है। ये कभी एक नहीं हो सकते।

अमित शाह ने कहा कि मधुबनी पेंटिंग (Madhubani Painting) का दुनिया में जलवा है। मैं सीता मैया की भूमि पर आया हूं। यहीं से उन्होंने देश-दुनिया को बताया कि पतिव्रता धर्म क्या होता है। यह जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे कई वीरों की भूमि है। इसी धरती ने पेंटिंग (Painting) से न केवल मिथिलांचल, बल्कि भारत सहित पूरी दुनिया में पहचान दिलाई।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...