भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू होगी

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने प्रदेश वासियों के राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का ऐलान किया है।

इस योजना को जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो जारी करके कहा कि बड़े दुख की बात है कि आज भी गरीबों को अपना राशन लेने के लिए राशन डिपो पर घंटों लाइनों में लगना पड़ता है, लोग परेशान होते है लेकिन इससे अब छुटकारा मिलेगा।

आप सरकार ने निर्णय किया है कि अब घर तक राशन महैया करवाया जाएगा। इसके लिए घर तक आटा, दाल व अन्य सामग्री मिलेगी।

भगवंत मान ने कहा कि इस समय राशन उन लोगों को मिलता है जो दिहाड़ी-मजदूरी वाले हैं। उन्हें राशन लेने में पूरी दिहाड़ी लग जाती है।

महिलाएं दो से तीन किलोमीटर जाती हैं। राशन लेकर आती हैं। इसके बाद भी जो गेहूं मिलता है वह खाने के योग्य नहीं होता। दाल खराब मिलती है।

उन्होंने कहा कि राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने लागू की थी लेकिन केंद्र ने इस योजना पर रोक लगा दी।

जो अमीर लोग खाते हैं वैसा ही राशन गरीबों को भी मिलेगा

पंजाब में अब इस योजना को लागू किया जा रहा है जिसे कामयाब किया जाएगा। सरकारें लोगों के लिए होती हैं।

सरकारों को लोग चुनते हैं। सरकारें लोगों को सुविधाएं देने के लिए होनी चाहिए न कि लोगों को परेशान करने के लिए।

बैठक में आज फैसला लिया गया है और इस योजना की विस्तृत जानकारी बहुत जल्द आम जनता को बता दी जाएगी। अब पंजाब वासियों को मिलने वाले गेहूं तथा दालों में कंकड़ नहीं मिलेंगे।

जो अमीर लोग खाते हैं वैसा ही राशन गरीबों को भी मिलेगा। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में लोगों को मिल रहे राशन की गुणवत्ता में भी सुधार किया जाएगा।

अधिकारियों को गुणवत्ता सुधार के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारी लोगों को फोन करके पूछेंगे और लोगों की सुविधा के अनुसार उनके घरों में यह राशन पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब में डोर स्टेप डिलीवरी योजना ऑप्शनल है। अगर राशन डिपो करीब है तो आप जाकर ले भी सकते हैं।

Share This Article