Latest Newsबिहारभाजपा नेता की बिहार में गोली मारकर हत्या, साले के साथ घर...

भाजपा नेता की बिहार में गोली मारकर हत्या, साले के साथ घर लौटते समय…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सिवान : बिहार के सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने भाजपा नेता शिवजी तिवारी (Shivji Tiwari) की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। इस घटना में गोली लगने से उनका साला घायल (Injured) हो गया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात भाजपा नेता शिवजी तिवारी अपने साले प्रदीप पांडेय के साथ एक बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान रामनगर रेलवे ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने गोली चला दी।

इस घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने शिवजी तिवारी को मृत घोषित कर दिया।

निधन से भाजपा को बड़ी क्षति हुई

घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी फिरोज आलम ने बताया कि शहर में लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय पांडेय (Sanjay Pandey) ने बताया कि शिवजी तिवारी पार्टी के एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता तथा रामनगर वार्ड के भाजपा अध्यक्ष थे। उनके निधन से भाजपा को बड़ी क्षति हुई है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...