Latest Newsक्राइमसीवान में पूजा कराकर घर लौट रहे पंडित को अपराधियों ने मारी...

सीवान में पूजा कराकर घर लौट रहे पंडित को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सीवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र में बुधवार को देर रात को चकरी बाजार के नजदीक रघुनाथपुर-आंदर मुख्य मार्ग (Main Road) पर रात के करीब 11 बजे पूजा कराकर Bike से घर लौट रहे एक पंडित को लूटने के दरम्यान गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। खबर लिखे जाने तक घायल पुजारी का इलाज Patna में चल रहा है।

Siwan मकान के किराएदार के घर रुद्राभिषेक कराकर रात के करीब 11 बजे Bike से अकेले घर सुल्तानपुर लौट रहे थे

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी पंडित शंकर दयाल पाण्डेय के 35 वर्षीय पुत्र हरिनाथ पाण्डेय अपने Siwan मकान के किराएदार के घर रुद्राभिषेक कराकर रात के करीब 11 बजे Bike से अकेले घर सुल्तानपुर लौट रहे थे।

 पीठ में गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया

तब तक चकरी नहर के समीप दो की संख्या में अपराधियों ने हरिनाथ पाण्डेय (Harinath Pandey) को रोककर लूटपाट करने की कोशिश करने लगे जिसका विरोध करने पर दोनो अपराधियों ने मिलकर एक पेट मे तो दूसरा पीठ में गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल (Injured) कर दिया।

गोली चलने की और पंडित जी के कराहने की आवाज सुनकर दौड़े लोगो ने देखा कि एक व्यक्ति सड़क पर खून से लथपथ होकर कराह रहा है.

जिसके भेष भूसा से पंडित दिख रहा है,आनन फानन में घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) आंदर भर्ती कराया गया जहां से सीवान (Siwan) रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार Siwan सदर अस्पताल से अहले सुबह घायल हरिनाथ पाण्डेय को Patna PMCH रेफर कर दिया गया है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...