बिहार के बक्सर में बेटा नहीं हुआ तो मां ने अपनी ही तीन मासूम बच्चियों की कर दी हत्या, गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर स्थित गायघाट गांव में एक Maa ने अपनी ही तीन मासूम बच्चियों की हत्या कर दी। तीन दिन पहले ही आरोपित महिला की देवरानी को बेटा हुआ था।

खुद के बेटा नहीं होने पर वह डिप्रेशन (Depression) में थी और फिर गुरुवार देर रात सोते वक्त तीन बच्चियों की गला दबाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

आरोपित महिला ने Police के सामने तीनों लड़कियों की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल ली है। आरोपित की पहचान पिंकी देवी के रूप में हुई है। उसका पति सुनील कुमार यादव बाहर नौकरी करता है।

बेटियों की जान लेने का खौफनाक कदम उठा लिया

बीती देर रात को उसने 11 साल की बेटी पूनम कुमारी, 8 साल की बबली और 6 साल की रोनी उर्फ खूशबू को बारी-बारी से मार डाला।

बक्सर SSP ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित महिला की तीन बेटियां थी। एक भी बेटा नहीं होने से वह डिप्रेशन (Depression) में थी। तीन दिन पहले जब उसकी देवरानी को बेटा हुआ, तो वह अंदर ही अंदर घुटने लगी।

इसके बाद उसने बेटियों की जान लेने का खौफनाक कदम उठा लिया। आरोपित महिला को Police अभिरक्षा में भेज दिया गया है। Police जांच-पड़ताल कर रही है। इस वारदात से गांव के लोग भी हैरान हैं।

Share This Article