मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहन उषा देवी से रक्षा बंधन पर बंधवाई राखी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी रक्षा बंधन पर राखी बंधवाई।

वह रविवार सुबह बहन उषा देवी के घर पहुंचे, जहां उषा देवी ने उनके माथे पर तिलक लगाकर कलाई में राखी बांधी और मिठाई खिलाई।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहन उषा देवी से आशीर्वाद लिया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के राजधानी वाटिका पहुंचे और वहां पीपल वृक्ष को राखी बांधकर बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के तहत पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि 2012 से ही हमलोगों ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की है।

इसी कड़ी में जल,जीवन और हरियाली अभियान की भी शुरुआत की गयी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तीन बहनें है, जिनके नाम उषा देवी, इंदु देवी और प्रभा देवी हैं।

मुख्यमंत्री के एक भाई भी है, जिनका नाम सतीश कुमार है। जो पेशे से किसान हैं।

Share This Article